spot_img

सभी अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने वाली है। जिसमें मातृ शक्ति के आरक्षण से भी अधिक महिलाओं को मौका दिया जायेगा।

सभी अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने वाली है। जिसमें मातृ शक्ति के आरक्षण से भी अधिक महिलाओं को मौका दिया जायेगा।

देहरादून 26 दिसंबर। भाजपा शुक्रवार शाम तक निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के सभी अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने वाली है। जिसमें मातृ शक्ति के आरक्षण से भी अधिक महिलाओं को मौका दिया जायेगा।

प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि दो दिन की चर्चा के बाद अब तक पार्टी ने सभी निकाय सीटों के लिए नामों का पैनल तैयार कर लिया है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के सभी नामों पर अंतिम निर्णय लेने के अतिरिक्त निगम महापौर के नामों को संस्तुति के लिए केंद्रीय नेतृत्व के पास जाना है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि कल शाम तक सभी नाम केंद्र से हमारे पास पहुंच जाएंगे। इसके बाद निगमों के साथ पालिका अध्यक्षों एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के सभी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। जहां तक सवाल है पार्षदों, सभासदों और वार्ड मेंबर का तो उन पर भी लगभग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लिहाजा उनके अधिकांश नामों की घोषणा भी शुक्रवार तक हो जाएगी।

महिलाओं को प्रतिनिधित्व के सवाल पर उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति का आशीर्वाद हमेशा भारतीय जनता पार्टी को मिलता रहा है। हमारी केंद्र की मोदी और राज्य की धामी सरकार ने महिला हित में शानदार काम किए हैं। हमारा सौभाग्य है कि पार्टी में महिला आरक्षित सीटों से अलग भी कई सामान्य सीटों पर मातृ शक्ति के नाम पर विचार हो रहा है। लिहाजा जब प्रत्याशियों की अंतिम सूची सामने आएगी तो महिला उम्मीदवारों की संख्या, उनको दिए 33 फीसदी अधिकार से भी अधिक नजर आयेंगी।

उम्मीदवारों की अधिकता और नए शामिल दावेदारों के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि क्योंकि हम जीतने वाले दल है। लिहाजा हमारे यहां प्रत्याशियों की संख्या अधिक होना लाजमी है और यह शुभ संकेत भी है। वरना कई दल तो ऐसे हैं जिनको तो उम्मीदवार भी नहीं मिल रहे है। जहां तक सवाल है नए पुराने दावेदारों का तो, पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता, जनता में लोकप्रियता के साथ जीत की संभावनाओं को भी आंका जाएगा। बेहद खुशी की बात है कि अब तक सभी तय प्रक्रियाओं के अनुसार ही हमने नामों को तय किया है। जिसे सर्वसम्मति के साथ सार्वजनिक करने के बाद सभी एकजुटता से उसे जिताने में जुट जायेंगे।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा, उत्तराखंड

ये भी पढ़ें...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,852FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ताजा खबर...