विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 …. – Satwana Express Hindi News Portal

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 ….

0

देहरादून ……विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादन हेतु आज ऋषिपर्णा सभागार में विधानसभावार ईवीएम एवं वीवीपैट का द्वितीय रेण्डमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य पे्रक्षक सिगी थाॅमस वैद्ययान, सुधा देवी, जयवीर सिंह आर्य, रेनू दुग्गल एवं किरन बी जावेरी, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।

जनपद की समस्त 10 विधानसभाओं के 1886 बूथों हेतु ईवीएम एवं वीवीपैट के द्वितीय रेण्डमाइजेशन में 2370 सीयू(कन्ट्रोल यूनिट) 2705 बीयू(बैलेट यूनिट) एवं 2875 वीवीपैट मशीनों का रेण्डमाइजेशन किया गया। भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षको एवं जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी के सम्मुख राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थित में हुए द्वितीय ईवीएम एवं वीवीपैट रेण्डमाइजेशन में चकराता विधानसभा क्षेत्र में 230 बूथों के लिए 341 सीयू, 341 बीयू एवं 414 वीवीपैट, विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में 142 बूथों के लिए 171 सीयू, 171 बीयू एवं 211 वीवीपैट, सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में 212 बूथों के लिए 253 सीयू, 253 बीयू, एवं 311 वीवीपैट, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में 241 बूथों के लिए 292 सीयू, 627 बीयू एवं 358 वीवीपैट, रायपुर विधानसभा क्षेत्र में 216 बूथों के लिए 270 सीयू, 270 बीयू व 324वीवीपैट, राजपुर रोड़ विधानसभा क्षेत्र में 142 बूथों के लिए 178 सीयू, 178 बीयू एवं 215 वीवीपैट, देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र में 154 बूथों के लिए 190 सीयू, 190 बीयू एवं 228 वीवीपैट, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 178 बूथों के लिए 221 सीयू, 221 बीयू एवं 261 वीवीपैट, डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में 191 बूथों के लिए 239 सीयू, 239 बीयू व 286 वीवीपैट तथा ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में 180 बूथों के लिए 215 सीयू, 215 बीयू एवं 267 वीवीपैट द्वितीय रेण्डमाइजेशन किया गया, जिसमें रिजर्व मशीने भी शामिल है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन हेतु आज जनपद की समस्त विधानसभाओं के 1886 बूथों के लिए ईवीएम का द्वितीय रैण्डेमाईजेशन किया गया था। आज हुए द्वितीय रैण्डमाईजेशन में समस्त विधानसभाओं में बनाये गए बूथों के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट का रैण्डमाईजेशन किया गया है।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 शिव कुमार बरनवाल, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार सहित समस्त विधानसभाओं के रिटर्निंग अधिकारियों सहित राजनैतिक दलों से भाजपा से सुभाष बलियान, मठौर सिंह चैहान व हेमंत जुयाल, भारतीय राष्ट्रीय काग्रेंस से शीशपाल सिंह बिष्ट व सुनील अग्रवाल, सीपीआई (एम) से अन्नत आकाश, महेश गुप्ता, कैलाश चन्द्र थपलियाल, नकील अहमद अंसारी, सौरव असवाल, अनिल सिंह सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *