स्मृति ईरानी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना,कहा- क्या केजरीवाल अब भी मानते हैं कि सत्येंद्र जैन निर्दोष है – Satwana Express Hindi News Portal

स्मृति ईरानी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना,कहा- क्या केजरीवाल अब भी मानते हैं कि सत्येंद्र जैन निर्दोष है

0

दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। ईडी ने मंगलवार को सत्येंद्र जैन के ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ईडी को बड़ी संख्या में कैश और गोल्ड मिला है।

वहीं, अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। स्मृति ने बुधवार को कहा कि मैंने अरविंद केजरीवाल से 10 सवाल पूछे थे, लेकिन किसी का भी जवाब नहीं मीला। स्मृति ने कहा कि ईडी ने सत्येंद्र जैन के ठिकानों से करोड़ों रुपये कैश और गोल्ड के सिक्के बरामद किए हैं। क्या केजरीवाल अब भी सोचते हैं कि सत्येंद्र जैन निर्दोष हैं

स्मृति ने कहा, ‘मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहती हूं क्या उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश की जांच की जिसमें कहा गया था कि सत्येंद्र जैन ने शेल कंपनियों और हवाला आपरेटरों के माध्यम से 16 करोड़ रुपये इकट्ठा किए थे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *