spot_img

मेरठ पहुंच कर योगी आदित्यनाथ ने नई कूड़ा गाड़ियों और मोबाइल काम्पेक्टर को दिखाई हरी झंडी

मेरठ, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था में और सुधार लाने और शहर को खत्ता मुक्त करने के अभियान को गति देने के मकसद से शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइंस में नगर निगम की 76 नई डोर टू डोर कूड़ा गाड़ियों, एक मोबाइल काम्पेक्टर और एक रोड स्वीपिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

तय समय से करीब 20 मिनट देरी से सुबह 10.50 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर पुलिस लाइंस में उतरा। इसके बाद मुख्यमंत्री का स्वागत जनप्रतिनिधियों ने किया। 10.53 बजे मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे और नई कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब पांच मिनट बाद वह सर्किट हाउस गए। इस दौरान उनके साथ औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नन्दी, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्यमंत्री दिनेश खटिक, राज्यमंत्री बृजेश सिंह और राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर मंच पर मौजूद रहे। महापौर सुनीता वर्मा भी मंच पर मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री कमिश्नरी सभागार में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वे मंडलीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मंडल दूसरे जनपद के अधिकारी वर्चुअली जुड़ेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाषचंद्र प्रेक्षागृह में तय है। वे यहां 312 छात्रों को टैबलेट व एक दर्जन से अधिक लोगों को घरौनी का वितरित करेंगे। पौने चार बजे विश्वविद्यालय परिसर में ही बने हेलीपैड से उनके हापुड़ के लिए रवाना होने का कार्यक्रम तय है।

शहर होगा कूड़ामुक्‍त

नगर निगम प्रशासन ने कुल 76 नई कूड़ा गाड़ी खरीदी हैं। निगम में 180 पुरानी कूड़ा गाड़ी हैं। इस तरह अब कुल 256 कूड़ा गाड़ी हो गईं हैं। पांच नए बड़े रिफ्यूज मोबाइल काम्पेक्टर खरीदे गए हैं। निगम का दावा है कि अब शहर को खत्तामुक्त किया जाएगा। इसकी शुरुआत सूरजकुंड वाहन डिपो क्षेत्र के 37 वार्डो से होने जा रही है। यहां पर कूड़ा उठान की नई व्यवस्था अब रिफ्यूज काम्पेक्टर आधारित होगी। प्रति वार्ड कूड़ा गाड़ियों की संख्या तीन की जाएगी। खरीदे गए पांच रिफ्यूज काम्पेक्टर रोजाना निर्धारित अलग अलग स्थानों पर खड़ा किया जाएगा। डोर टू डोर कूड़ा गाड़ियां घरों से कूड़ा कलेक्शन करने के बाद इन निर्धारित स्थानों पर पहुंचेंगी। खत्ते में कूड़ा गिराने के बजाए सीधे रिफ्यूज काम्पेक्टर में कूड़ा पलटेगी। जिसे प्रेशर से दबाकर एक रिफ्यूज काम्पेक्टर प्रति चक्कर लगभग 14 टन कूड़ा डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाएगा।

पांच रिफ्यूज काम्पेक्टर से एक चक्कर मे 70 टन कूड़ा डंपिंग ग्राउंड पहुंचेगा। सूरजकुंड वाहन डिपो में कुल 350 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। अर्थात पांच चक्कर मे सूरजकुंड वाहन डिपो का सारा कूड़ा उठ सकता है। रिफ्यूज काम्पेक्टर से बंद कूड़ा परिवहन होगा। नगर आयुक्त डॉ अमित पाल शर्मा ने कहा कि सूरजकुंड वाहन डिपो के 37 वार्ड में सफलता मिलने पर दिल्ली रोड वाहन डिपो और कंकर खेड़ा वाहन डिपो में भी कूड़ा उठान की यही व्यवस्था बनाई जाएगी। इस व्यवस्था को अमलीजामा पहनाने के लिए डोर टू डोर कूड़ा गाड़ियों का रूट चार्ट बनाया जा रहा है। सुबह पांच बजे से आठ बजे तक सफाई सुनिश्चित करने की व्यवस्था बनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,852FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ताजा खबर...