भारी बारिश के चलते देहरादून में स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र  कल  रहेंगे बंद – Satwana Express Hindi News Portal

भारी बारिश के चलते देहरादून में स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र  कल  रहेंगे बंद

0

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र और मौसम विभाग की ओर से 21 जुलाई को देहरादून जिले में भारी से अत्यंत भारी बारिश, तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (40–50 किमी/घंटा) की चेतावनी जारी की गई है। इसी के मद्देनजर “ओरेंज अलर्ट” घोषित किया गया है।

बारिश के चलते संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन जैसी घटनाएं होने की आशंका जताई गई है। ऐसी किसी भी अप्रिय स्थिति से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए आदेश जारी किया है कि कल 21 जुलाई को देहरादून जिले के सभी स्कूल (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी और निजी संस्थाओं पर भी लागू होगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।