मंत्री गणेश जोशी का निर्देश – बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कों व पुलों के निर्माण कार्य में लाएं तेजी – Satwana Express Hindi News Portal

मंत्री गणेश जोशी का निर्देश – बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कों व पुलों के निर्माण कार्य में लाएं तेजी

0

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने शासकीय आवास पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बरसात से क्षतिग्रस्त हुए सड़क मार्गों, पुलों और आंतरिक मार्गों की मरम्मत एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अनारवाला, मालसी सहित विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त आंतरिक सड़कों और सेतु निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात से प्रभावित मार्गों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कर आमजन को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी उपस्थित रहे।