ई वेस्ट एकत्रित करने वाले सरकारी विभागों को नोटिस -मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी !

ई वेस्ट एकत्रित करने वाले सरकारी विभागों को नोटिस -मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ! सभी सरकारी एवं गैर सरकारी…

मुख्यमंत्री ने 15 अक्टूबर तक सैन्य धाम का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश।

सैन्य धाम निर्माण के संबंध में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई उच्च स्तरीय समिति की बैठक। मुख्यमंत्री ने 15…

उत्तरखण्ड -25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाए जाने के निर्णय-महेंद्र भट्ट!

उत्तरखण्ड -25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाए जाने के निर्णय-महेंद्र भट्ट! देहरादून 12 जुलाई। भाजपा ने केंद्र द्वारा 25…

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीमती शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी!

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीमती शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी! मुख्यमंत्री श्री…

उत्तरखण्ड- प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करते मंत्री गणेश जोशी। मंत्री जोशी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया रुद्रपुर, आजखबर। जनपद ऊधमसिंहनगर प्रभारी मंत्री एवं सरकार में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ऊधमसिंहनगर के सितारगंज के शक्ति फार्म, प्रतापपुर तथा खटीमा, चकरपुर सहित प्रभावित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर अतिवृष्टि के कारण हुए जल भराव तथा हानि का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा प्रभावित परिवारों के भेंट कर उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को जल भराव की स्थिति से निपटने तथा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सभी आपदा प्रभावितों के रहने, खाने व दवाओं की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आपदा के कारण पशुओं तथा फसलों को हुई क्षति का आकलन कर मुआवजा पीड़ितों को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके उपरांत मंत्री गणेश जोशी ने सांसद अजय भट्ट के साथ प्रभावित क्षेत्र खटीमा के भूड़ महोलिया, विकास कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में आपदा की स्थिति जानी। इसके अतिरिक्त मंत्री जोशी ने खटीमा के अमांऊ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया। मंत्री गणेश जोशी ने जनपद में आपदा के दौरान जिला प्रशासन तथा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ द्वारा शीघ्रता से हुए राहत बचाव कार्य के लिए प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों तत्परता से रेस्क्यू करने के लिए बधाई भी दी। उन्होंने कहा पुष्कर सिंह धामी सरकार आपदा की इस स्थिति में प्रभावितों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने हेतु प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। ——————————– मानसिक रोगग्रस्त बच्चों और किशोरों का होगा सर्वे -बंगलुरू के निमहांस और दून मेडिकल की टीम कर रही सर्वे -पिथौरागढ़ में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम नमन की शुरुआत

उत्तरखण्ड- प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करते मंत्री गणेश जोशी। मंत्री जोशी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया रुद्रपुर,…

देहरादून-हार सामने देखकर अब बहाने तलाश रही कांग्रेस: भट्ट

देहरादून-हार सामने देखकर अब बहाने तलाश रही कांग्रेस: भट्ट देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस…

पौड़ी गहढ़वाल -नो पेंडेंसी के सिद्धांत के आधार पर कार्य करें मुख्यमंत्री।

पौड़ी गहढ़वाल -नो पेंडेंसी के सिद्धांत के आधार पर कार्य करें मुख्यमंत्री। जनपद पौड़ी के पुराने वैभव को बनाए रखने…

जोशीमठ के पैनी गांव में चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओ को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

जोशीमठ के पैनी गांव में चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओ को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी। कृषि मंत्री गणेश…

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने ब्रिटेन में अपनी उपस्थिति मजबूत की, लीसेस्टर में खोला अपना दूसरा शोरूम! देहरादून:-दुनिया के छठे सबसे बड़े आभूषण विक्रेता (ज्वेलरी रिटेलर) मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने ब्रिटेन के लीसेस्टर में अपने दूसरे शोरूम की शुरुआत की है. दुनिया के 13 देशों में मलाबार के 350 शोरूम हैं. लीसेस्टर के सिटी मेयर पीटर सोलस्बी ने नए शोरूम का उद्घाटन किया. मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के एमडी (इंटरनेशनल ऑपरेशंस) शामलाल अहमद, मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के ब्रिटेन और यूरोप के ऑपरेशंस प्रमुख मोहम्मद जियाद, मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के रीजनल हेड संतोष टी, मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के जोनल हेड नौफल थडाथिल, समूह के प्रबंधन टीम के अन्य सदस्य, ग्राहक और शुभचिंतक भी इस मौके पर उपस्थित थे. नया शोरूम बेलग्रेव रोड के गोल्डन माइल पर स्थित है. यह 2,000 वर्ग फुट में फैला है और इसमें 20 देशों के 20,000 से अधिक डिजाइन वाले गहनों का शानदार कलेक्शन है. इस कलेक्शन में सोने, हीरे और अन्य बहुमूल्य धातुओं से बने ऐसे गहने शामिल हैं जिनका इस्तेमाल शादी-विवाह के मौके पर दुल्हन के लिए, किसी खास मौके पर पहनने के लिए और यहां तक कि दैनिक जीवन में या ऑफिस में पहनने के लिए किया जा सकता है. मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एम पी अहमद ने कहा, “लंदन में अपने पहले शोरूम के साथ हमने एक साल पहले ही ब्रिटेन में अपने कारोबार की शुरुआत की थी. यह हमारे लिए बेहद गर्व की बात है कि हम इतने कम समय में लीसेस्टर में ब्रिटेन के अपने दूसरे शोरूम की शुरुआत कर रहे हैं, यह ग्राहकों का हमारे ब्रांड के प्रति विश्वास को दिखाता है.” मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के एमडी-इंटरनेशनल ऑपरेशन्स शामलाल अहमद ने कहा, “ब्रिटेन में भारतीय उपमहाद्वीप के लोगों की एक जीवंत कम्युनिटी है जो भारत के हाथ से बने गहनों की शिल्प को दिल से चाहते हैं. इससे प्रेरित होकर हमने लीसेस्टर में नए शोरूम की शुरुआत के साथ अपनी मौजूदगी बढ़ाई है. नए स्टोर की शुरुआत महज हमारी खुदरा उपस्थिति में ही बढ़ोत्तरी नहीं करता है बल्कि यह उत्कृष्टता (एक्सीलेंस), शिल्प कौशल (क्राफ्टमैनशिप) और अद्वितीय कस्टमर सर्विस के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को भी दिखाता है. हमारे पास ब्रिटेन और यूरोपीय क्षेत्र में विस्तार की महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं. इसके तहत लंदन में साउथॉल और वेम्बली के साथ-साथ बर्मिंघम और मैनचेस्टर में भी तत्काल उद्घाटन की योजनाएं शामिल हैं.” मलाबार ग्रुप के वाइस चेयरमैन अब्दुल सलाम के.पी ने कहा, “हमारे कारोबार के प्रैक्टिस में उत्तरदायित्व और सस्टेनिबिलिटी पूरी तरह से समाहित हैं. इनमें एलबीएमए-सर्टिफाइड बुलियन से लेकर बिना किसी संघर्ष के हीरे सोर्स करने से लेकर ग्राहकों के लिए पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करना, उचित लेबर प्रैक्टिस अपनाना और ईएसजी पहलों के जरिए समाज में अपना योगदान करना शामिल है. मेक इन इंडिया और मार्केट टू वर्ल्ड पहल के तहत हम भारत के हस्तनिर्मित गहनों को दुनियाभर के लोगों तक पहुंचाने के लिए दृढ़-संकल्पित रहेंगे.”

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने ब्रिटेन में अपनी उपस्थिति मजबूत की, लीसेस्टर में खोला अपना दूसरा शोरूम! देहरादून:-दुनिया के छठे…