ऊना से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज तक जुड़ेगा रेलवे ट्रैक …जयराम ठाकुर – Satwana Express Hindi News Portal

ऊना से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज तक जुड़ेगा रेलवे ट्रैक …जयराम ठाकुर

0

 हिमाचल…मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ऊना से हमीरपुर रेलवे ट्रैक को हमीरपुर के जोलसप्पड़ में बन रहे मेडिकल कॉलेज तक जोड़ा जाएगा, ताकि भविष्य में हमीरपुर से कांगड़ा को रेल नेटवर्क से जोड़ने में भी मदद मिल सके। एक सुरंग का निर्माण भी होगा, जिसकी लागत 2000 करोड़ बैठ रही है। जयराम ने कहा कि उन्होंने ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन के लिए केंद्र सरकार के समक्ष विस्तृत चर्चा की है। इसके लिए 50-50 के अनुपात में भूमि अधिग्रहण का फार्मूला है। प्रदेश की आर्थिक हालत को देखते हुए इस प्रोजेक्ट के अनुपात में बदलाव के साथ केंद्र से ज्यादा बजट की मांग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *