उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट – Satwana Express Hindi News Portal

उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

0

उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग की ओर से संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कों और राजमार्ग के अवरुद्ध होने की आशंका भी जताई गई है। मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 26 जून को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और कई दौर की बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 27 और 28 जून को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश का येलो अलर्ट है। 29 जून को भी प्रदेश भर में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *