देहरादून में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भारी बारिश के चलते डीएम का आदेश – Satwana Express Hindi News Portal

देहरादून में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भारी बारिश के चलते डीएम का आदेश

0

देहरादून: मौसम विभाग द्वारा 9 जुलाई को जनपद में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है।
जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून ने आदेश जारी करते हुए 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।