हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर बड़ी खबर,23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट – Satwana Express Hindi News Portal

हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर बड़ी खबर,23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

0

आज सचिवालय में श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष  नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव  आनंद बर्धन से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर बिंद्रा ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 23 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।

भेंट के दौरान आगामी यात्रा व्यवस्थाओं तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी लेते हुए हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा इसके लिए स्थानीय प्रशासन को भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।