उत्तरकाशी में बस अनियंत्रित होकर खाई की तरफ पलटी, बाल-बाल बची 30 लोगों की जान – Satwana Express Hindi News Portal

उत्तरकाशी में बस अनियंत्रित होकर खाई की तरफ पलटी, बाल-बाल बची 30 लोगों की जान

0

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं एक बार फिर उत्तरकाशी में सड़क हादसा हुआ है। देर शाम सुनकुंडी गांव के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई की तरफ पलट गई। बस में 30 यात्री सवार थे। बस को गिरता देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सात यात्री सामान्य रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बस संख्या(UK 7 PA 4177) सुबह जखोल से देहरादून जा रही थी। इसी बीच बस सुनकुंडी गांव के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे की ओर उतर गई। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे, जिनमें से सात यात्री सामान्य रूप से घायल हुए हैं। घायलों को एसडीआफ और पुलिस के जवानों ने बस से सुरक्षित निकाला। वहीं 108 की मदद घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया। वहीं घटना की सूचना पर मोरी से घटनास्थल के लिए एम्बुलेंस भेजी गई है।