कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. अम्बेडकर सम्मान सभा में किया प्रतिभाग, कहा- भाजपा सरकार में मिला बाबा साहेब को वास्तविक सम्मान – Satwana Express Hindi News Portal

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. अम्बेडकर सम्मान सभा में किया प्रतिभाग, कहा- भाजपा सरकार में मिला बाबा साहेब को वास्तविक सम्मान

0

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून भाजपा महानगर द्वारा आईआरडीटी सभागार में आयोजित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर सम्मान सभा कार्यक्रम में बतौर वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने ही उन्हें वास्तविक सम्मान दिया है। मंत्री जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में डॉ. अम्बेडकर के विचारों और योगदान को वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने न केवल डॉ. अम्बेडकर के सिद्धांतों को आगे बढ़ाया, बल्कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य भी किया है। इस दौरान प्रदेश प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर टिहरी लोक सभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, विधायक खजान दास, बबीता सहलोत्रा, सुरेंद्र राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।