आठ जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर आएंगे। यहां पर वे बीएचयू में आयोजित सुफलाम कार्यक्रम में भाग लेने के बाद टेंट सिटी की तैयारियों को देखने जाएंगे। मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। जिला प्रशासन के पास मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना प्राप्त हो गई है। प्रशासनिक अमला मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एलर्ट हो गया है। शहर में चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री को अस्सी से बोट के जरिए और लंका, सामनेघाट होते हुए टेंट सिटी ले जाने की योजना बन रही है। अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री का होगा।
Related Posts
सीएम योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पुष्पांजली अर्पित
0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन भारत और भारतीयता के लिए समर्पित था।…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आज दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में होंगे शामिल
0 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल होंगे। सीएम…
गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के चार विधानसभा क्षेत्रों में सीएम योगी की रैली
0 लखनऊ, गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों पर आज पहले चरण में मतदान शुरु हो चुका…



