spot_img

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णय में भाजपा अगले 25 साल के रोडमैप पर बढ़ेगी आगे

हैदराबाद में हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप उत्तराखंड में भी भाजपा अगले 25 साल के रोडमैप पर आगे बढ़ेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार इस सिलसिले में जल्द ही कार्ययोजना तैयार की जाएगी। जिन क्षेत्रों में भाजपा अपेक्षाकृत कुछ कमजोर है, वहां विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। राज्य में बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने को कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुखों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाग लिया। पहले दिन शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने उत्तराखंड भाजपा की सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। रविवार को बैठक संपन्न होने के बाद दैनिक जागरण से फोन पर बातचीत में कौशिक ने बताया कि पार्टी ने 25 साल के रोडमैप पर आगे बढऩे का निश्चय किया है।

इसी क्रम में भाजपा की सभी राज्य इकाइयां अपनी-अपनी कार्ययोजना तैयार कर इसे धरातल पर मूर्त रूप देंगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड भाजपा भी कार्ययोजना बनाएगी, जिसमें बूथ स्तर पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़ें, इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के अनुसार राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में आर्थिक प्रस्ताव, गरीब कल्याण की योजनाएं समेत विभिन्न विषयों पर विमर्श हुआ। कई प्रस्ताव पारित किए गए। इस बात पर खास जोर दिया गया कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाए। साथ ही लाभार्थियों से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया गया। इस क्रम में संवाद समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,852FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ताजा खबर...