spot_img

आज शाम राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री सम्मान समारोह, हरियाणा के तीन लोगों को किया जाएगा सम्मानित

राष्‍ट्रपति भवन में भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और जानवरों के क्‍लोन निर्माता डाक्‍टर मोतीलाल मदान को पद्मश्री अवार्ड से सम्‍मानित किया जाएगा। शाम को राष्‍ट्रपति भवन में उन्‍हें अवार्ड दिया जाएगा। हरियाणा के सुमित अंतिल को भी अवार्ड मिलेगा।

टोक्यो ओलिंपिक में देश को गोल्ड मेडल जिताने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को आज पद्मश्री से अलंकृत किया जाएगा। नीरज तुर्की में हैं। उनकी जगह ये सम्मान लेने उनके चाचा भीम चोपड़ा जाएंगे। पानीपत के गांव खंडरा के बेटे नीरज को देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान भी मिल चुका है।

देश का बेटा है नीरज

नीरज के पिता सतीश चोपड़ा ने जागरण से बातचीत में कहा कि नीरज देश का बेटा है। उनके गांव खंडरा की देश भर में पहचान हो गई है। हमारे देश के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। गांव के बच्चे मेडल जीत रहे हैं। उम्मीद है अगली बार हरियाणा के युवा देश के लिए टोक्यो से भी ज्यादा मेडल लाएंगे।

चाचा लेकर गए थे स्टेडियम

चाचा भीम चोपड़ा आज नीरज का सम्मान ग्रहण करेंगे। भीम ही थे, जो नीरज की अंगुली पकड़ स्टेडियम ले गए थे। दरअसल, नीरज बचपन में मोटे थे। अच्छे से दौड़ नहीं पाते थे। दूसरे बच्चे उनका मजाक उड़ाते। नीरज को फिट करने के लिए चाचा मैदान में ले गए।

पशु-चिकित्सक और पुनरुत्पादक जैव-प्रौद्योगिकीविद् प्रो. डा. मोतीलाल मदान

प्रो. डा. मोतीलाल मदान ने भैंसों में नई इन विट्रो गर्भाधान प्रौद्योगिकी (आईवीएफ) का प्रयोग करके दुनिया में पहली बार प्रथम नामक कटड़ा पैदा किया। आज मदान को पद्मश्री अवार्ड से सम्‍मानित किया जाएगा। इसी तरह एक ही मादा से एक वर्ष की अवधि के दौरान कई बछड़े उत्पादित करके अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की थी। आज इस तकनीक पर राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान सहित देश के तमाम प्रमुख अनुसंधान संस्थानों में गहनता से कार्य हो रहा है। भारत सरकार ने भी इसके लिए विशेष परियोजना स्वीकृत की है।

ये भी पढ़ें...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,852FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ताजा खबर...