हरिद्वार में सनसनीखेज डबल मर्डर और सुसाइड से मचा हड़कंप – Satwana Express Hindi News Portal

हरिद्वार में सनसनीखेज डबल मर्डर और सुसाइड से मचा हड़कंप

0

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और सास की हत्या की, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

इस डबल मर्डर और सुसाइड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल,एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार और एसपी क्राइम पंकज गैरोला मौके पर पहुंचे पुलिस की टीमें घटना की वजह तलाशने में जुटी हुई हैं।
शुरुआती जांच में इसे घरेलू कलह का मामला माना जा रहा है, लेकिन अभी तक हत्या और आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और परिवार के करीबी लोगों से पूछताछ जारी है। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।