spot_img

एलपीजी सिलेंडर के दामों में हुई भारी गिरावट, नए साल का मिला तोहफा, जानें किनको होगा फायदा

नए साल पर आप भी 634 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं। अगर आप यह सोच रहे हैं कि 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुई है तो ऐसा नहीं है। हम बात कर रहे हैं कंपोजिट सिलेंडर की, जिसमें गैस दिखती भी है और 14.2 किलो गैस वाले भारी भरकम सिलेंडर से हल्का भी है। दिल्ली में 10 किलोग्राम कंपोजिट गैस सिलेंडर 634 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, लखनऊ में कंपोजिट सिलेंडर के लिए 660 रुपये देने होंगे।

काॅमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ है सस्ता 

IOCL के अनुसार 1 जनवरी 2022 को दिल्ली में काॅमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 102 घटकर 1998.5 हो गई हैं। बता दें, 31 दिसंबर तक 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के लिए दिल्ली वालों को 2101 रुपये देने होते थे। जहां चेन्नई में अब 19 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर के लिए 2131 रुपये तो वही मुंबई में 1948.50 रुपये देने होंगे। नई कीमतें जारी होने के बाद कोलकाता में काॅमर्शियल गैस सिलेंडर अब 2076 रुपये में खरीदा जा सकता है।

घरेलू एलपीजी और कंपोजिट सिलेंडर के ताजा रेट

शहर 14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में (राउंड फिगर ) 10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर के रेट रुपये में
दिल्ली 900 634
मुंबई 900 634
कोलकाता 926 652
चेन्नई 916 645
लखनऊ 938 660
जयपुर 904 637
पटना 998 697
इंदौर 928 653
अहमदाबाद 907 639
पुणे 903 636
गोरखपुर 962 677
भोपाल 906 638
आगरा 913 643
रांची 957 674

 

कंपोजिट सिलेंडर की क्या है खासियत

करीब 6 दशक की यात्रा के बाद घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनियों ने बदलाव किया। बाजार में आ चुका कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर हैं। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी।

ये भी पढ़ें...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,852FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ताजा खबर...