उत्तराखंड: 28 अप्रैल से शुरू होगा विधानसभा का विशेष सत्र, शासन ने नोडल अधिकारियों की तैनाती के दिए सख्त आदेश – Satwana Express Hindi News Portal

उत्तराखंड: 28 अप्रैल से शुरू होगा विधानसभा का विशेष सत्र, शासन ने नोडल अधिकारियों की तैनाती के दिए सख्त आदेश

0

देहरादून  उत्तराखंड की राजनीति और विधायी कामकाज से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश की पंचम विधानसभा का विशेष सत्र आगामी 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार) से देहरादून स्थित विधानसभा भवन में आहूत होने जा रहा है। शासन ने इस सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी विभागों को नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
​प्रमुख सचिव ने जारी किए दिशा-निर्देश
​प्रमुख सचिव सहदेव सिंह द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य-संचालन नियमावली-2005 के तहत सत्र के दौरान प्राप्त होने वाली सूचनाओं और विधायी कार्यों के समन्वय के लिए सख्त व्यवस्था लागू की गई है। हालांकि, शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस विशेष सत्र के दौरान वर्तमान में कोई भी नया विधायी कार्य (Legislative Work) लिया जाना प्रस्तावित नहीं है।
​
​ सभी नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सत्र की अवधि के दौरान प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे विधायी एवं संसदीय कार्य अनुभाग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
​
नोडल अधिकारियों को अपने विभाग से जुड़ी सूचनाओं का ‘उत्तरालेख’ (जवाब) समय पर तैयार कर संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराना होगा।