रूस ने माना यूक्रेन के राष्ट्रपति का प्रस्ताव, बातचीत के लिए डेलीगेशन भेजेंगे पुतिन
एक हजार रूसी सैनिकों की मौत का दावा
रूसी सेना यूक्रेन में दाखिल हो चुकी है और राजधानी कीव से कुछ ही दूरी पर मौजूद है. इस बीच यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि जवाबी कार्रवाई में अब तक एक हजार से ज्यादा रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं. इससे पहले यूक्रेन के विदेश मंत्री ने 450 रूसी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया था.
यूक्रेन के राष्ट्रपति से पुतिन करेंगे बात
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग अब रुक सकती है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर अपनी सहमति जता दी है. ऐसे में अब पुतिन उच्च स्तरीय डेलीगेशन को बातचीत के लिए भेजने के लिए तैयार हो गए हैं.
कीव में हमले का अलर्ट जारी
कीव में सायरन की आवाज फिर से सुनाई दी और हमले का अलर्ट जारी किया गया है. जानकारी के मुताबिक लोगों को हथियार भी बांटे जा रहे हैं ताकि वह रूसी सैनिकों के हमले से अपनी सुरक्षा कर सकें. रशिया टुडे के मुताबिक गाड़ियों में भरकर राजधानी कीव में हथियार लाए गए हैं और आम लोगों को बांटे जा रहे हैं.
सांत्वना एक्सप्रेस के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट।



